दोषी अधिकारियों को सस्पेंड व नरेश मीणा सहित युवाओं की रिहाई की मांग
दोषी अधिकारियों को सस्पेंड व नरेश मीणा सहित युवाओं की रिहाई की मांग
झुंझुनूं : झुंझुनूं आदिवासी मीन सेना व आदिवासी मीणा सेवा संस्थान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा। सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा व मीणा सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में 13 नवंबर को उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करने हुए एक तरफा कार्रवाई की है।

जिसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन चल रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही से प्रदेश में सरकार की काफी बदनामी हुई है। उन्होंने बताया कि समारवता गांव में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए और हिंसा के जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। सभी फर्जी केस वापस लेकर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा सहित गिरफ्तार युवाओं को तत्काल रिहा किया जाए और मामले की न्यायिक जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र मीणा, आदिवासी मीणा सेवा संस्थान के विधि सलाहकार एडवोकेट धर्मेंद्र मीणा, जगदीश मीणा, रामंचद्र मीणा, सूबेदार भंवरलाल मीणा, एडवोकेट राजेश मीणा, एडवोकेट सुभाष मीणा, राकेश मीणा, सुरेंद्र, नवल, विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034875


