अहिल्याबाई होलकर के सामाजिक, धर्मपरायण, सांस्कृतिक मूल्य बताए
अहिल्याबाई होलकर के सामाजिक, धर्मपरायण, सांस्कृतिक मूल्य बताए
झुंझुनूं : विचार गोष्ठी में मौजूद संघ की पदाधिकारी सदस्य व अन्य महिलाएं। भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं जस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से रविवार को इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर सभागार में महिला विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला महिला संगठन मंत्री मंजू सोनाणिया की अध्यक्षता में राजमाता अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म वर्ष के उपलक्ष में आयोजित गोष्ठी की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की डॉ. शुचि चौहान, विभाग महिला संगठन मंत्री संगीता रानी, प्रदेश पर्यवेक्षक रामेश्वर खीचड़ थे।
वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के न्यायप्रियता, राजधर्म, धर्मपरायण, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों व राजनीति कुशलता की विभिन्न घटनाओं की जानकारी दी। संघ की जिला महिला मंत्री आयशा ने बताया कि विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजेश जांगिड़, मंत्री राजेश हलवान, कोषाध्यक्ष अरुण चौपाल, जितेंद्र गौड, महेंद्र कुमार शर्मा, समीर शर्मा, माया शर्मा, सपना, जयश्री, सुलेखा, अमिता, विनोद देवी, पूजा, रेखा, सुनीता, संतोष, खजानी, सरोज, सुधा, इंदु, सुलोचना, सरोज, सोनू, रेशमी, सुशीला, सुनीता यादव आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2078902


