नलों में गंदा पानी आने पर किया प्रदर्शन:आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग के एक्सईएन का घेराव किया, कहा- खुद पीकर दिखाएं ये पानी
नलों में गंदा पानी आने पर किया प्रदर्शन:आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग के एक्सईएन का घेराव किया, कहा- खुद पीकर दिखाएं ये पानी
नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड 36 में नलों में आ रहे गंदे पानी के विरोध में मंगलवार को वार्डवासियों ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एक्सईएन दिनेश कुमार सैनी का घेराव किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि नलों में लगातार गंदा पानी आ रहा है। हम इस पानी को पीने के काम में लेते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी पीने लायक नहीं है। महिलाओं ने एक्सईएन ने कहा कि इस पानी को आप पीकर दिखा दीजिए। महिलाओं ने बताया कि यह परेशानी पिछले तीन माह से बनी हुई है। वार्ड के कई घरों में पीने का पानी पिछले कुछ दिनों से मटमैला आ रहा है। पानी इतना मटमैला है कि उसको पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं। वार्डवासियों को कुएं पर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
एक्सईएन दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि उनकी शिकायत पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, एक लिकेज मिल मिला है, उसको ठीक करवा दिया है। तीन रोज में इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को फिर से आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034872


