झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : राजस्थान में मंत्री ने सफेद शर्ट में शुरू की विकास पद यात्रा
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने रविवार को पद यात्रा शुरू की। इस यात्रा को उन्होंने विकास पद यात्रा नाम दिया है। इस दौरान गुढ़ा ने कहा कि विकास कार्यों में राजनीतिकरण नहीं हो इसके लिए विकास पदयात्रा शुरू की है।
झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : राहुल गांधी के बाद अब राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने भी पद यात्रा शुरू कर दी है। राहुल गांधी जहां सफेद रंग की टी शर्ट में यात्रा कर रहे हैं, वहीं राजस्थान सरकार के मंत्री ने पहले दिन सफेद रंग की शर्ट में यात्रा शुरू की।
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने रविवार को पद यात्रा शुरू की। इस यात्रा को उन्होंने विकास पद यात्रा नाम दिया है। इस दौरान गुढ़ा ने कहा कि विकास कार्यों में राजनीतिकरण नहीं हो इसके लिए विकास पदयात्रा शुरू की है। यात्रा के माध्यम से गांव-गांव व ढाणी-ढाणी जाकर लोगों की समस्या सुनी जाएंगी। मौके पर ही उनका समाधान करवाया जाएगा। पदयात्रा रविवार को झड़ाया बालाजी मंदिर से शुरू होकर पटेल नगर , खातियों ढाणी, काटलीपुरा, पचलंगी से होती हुई कालाभाटा की ढाणी में पहुंची। रविवार को यात्रा का विश्राम पचलंगी में रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039727


