[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने व आदर्श आचार संहिता की पालना करने के निर्देश

झुंझुनूं  : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सामान्य पर्यवेक्षक सदा भार्गवी (आईएएस), पुलिस पर्यवेक्षक अशोक मलिक (आईपीएस) व व्यय अनुवेक्षण पर्यवेक्षक शक्ति ए (आईआरएस) की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा व पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने कहा कि जिले में भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिए। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्याशियों के खर्चे से संबंधित नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार आर्य व स्वीप प्रभारी कैलाश चंद्र भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77