[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने शहीदों की याद में 51 हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट किए वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने शहीदों की याद में 51 हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट किए वितरित

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य अमन कुमार के नेतृत्व में शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम

उत्तराखंड : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य अमन कुमार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में दीपावली की शुभ संध्या पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दीया शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहे में स्टॉल लगाकर इक्यावन हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट वितरण किया।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम से इक्यावन हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट बनाकर वितरण कर रही है जिससे हम सभी दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम जलाकर अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखें और ये हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है।
इस क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट ने लोगों को दीये के पैकेट वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान दीये पैकेट बांटने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक अलका टंडन पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला दीपा रावत मोनिका आर्या एकता पाण्डेय जया जोशी रेखा बलूनी रोहित मसीह मनीष साहू अमन कुमार रिंकी गुप्ता पूनम गुप्ता सूरज मिस्त्री सुशील राय पंकज कुमार सूरज कुम्हार दीपक कुमार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77