[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झीलों के संरक्षण व विकास के संबंध में बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झीलों के संरक्षण व विकास के संबंध में बैठक

झीलों के संरक्षण व विकास के संबंध में बैठक

झुंझुनूं : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट रामावतार मीणा की अध्यक्षता में जिले में झीलों के संरक्षण और विकास के संबंध में नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव द्वारा वी.सी. के माध्यम से दिये गये निर्देशों की पालना करवाने के सम्बन्ध में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर रामावतार मीणा ने नगरीय निकायों की परिसीमा में आने वाले जल स्रोतों एवं झीलों की वस्तु स्थिति की सर्वे रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि यदि नगरीय निकाय में कोई जल स्त्रोत अथवा झील राजस्थान झील (संरक्षण एवं विकास) प्राधिकरण अधिनियम 2015 के अन्तर्गत आती है, तो निर्धारित प्रारूप में सर्वे तथा रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव आयुक्त नगर परिषद झुन्झुनू के माध्यम से भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। वहीं नगर पालिका खेतड़ी के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि खेतड़ी नगर पालिका में स्थित पन्नालाल शाह तालाब का तैयार किया गया सर्वे पुनः निर्धारित प्रारूप के अनुसार तैयार कर प्रस्ताव भिजवाएं। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2024, भूमि आवंटन संबंधी मुद्दों आदि पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार, अधिशाषी अभियंता वेदपाल गोदारा, सहायक अभियंता लोकेश दुल्लड़, गुढ़ागौड़जी नगर पालिका ईओ अभिषेक बिजारणिया, नवलगढ़ नगर पालिका ईओ नवनीत कुमार, मंडावा नगर पालिका ईओ सीताराम कुमावत, सूरजगढ़ नगर पालिका ईओ भरत हरितवाल, बिसाऊ नगर पालिका ईओ द्वारका प्रसाद, सिंघाना नगर पालिका ईओ सुरेश कुमार वर्मा सहित कनिष्ठ अभियंतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77