[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ ने पैतृक गांव किठाना पहुंचकर किया मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ ने पैतृक गांव किठाना पहुंचकर किया मतदान

जयपुर से सीधे गांव पहुंचे धनखड़, बोले—मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

चिड़ावा : राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ बुधवार को अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे और जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में मतदान किया। वे जयपुर से सीधे गांव पहुंचे और मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

धनखड़ ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ वे हर चुनाव में अपने गांव आकर मतदान करते हैं। उन्होंने मतदाताओं से भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि उनका आगामी तीन दिन तक झुंझुनूं में रहने का कार्यक्रम है। 30 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए होने वाले मतदान के बाद वे वापस लौटेंगे। पंचायतीराज चुनाव के दौरान रणदीप धनखड़ का अपने पैतृक गांव पहुंचकर मतदान करना चर्चा का विषय रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77