महिला के संदूक से लाखों रुपए के जेवरात चोरी:ससुराल जाने के लिए संभाले तो नहीं मिले, पुलिस जुटी जांच में
महिला के संदूक से लाखों रुपए के जेवरात चोरी:ससुराल जाने के लिए संभाले तो नहीं मिले, पुलिस जुटी जांच में
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : सीकर के जीणमाता थाना इलाके में घर से लाखों रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने जब अपने ससुराल जाने के लिए गहने देखे तो उसे नहीं मिले। अब जीणमाता पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला सरोज ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उसके अपने जेवरात गांव बानूड़ा में ही रखे हुए थे। 3 अक्टूबर को सरोज की मां ने उसे कहा था कि गहने संदूक के अंदर वाले बॉक्स में रख देना। सरोज ने गहने तो संदूक में रख दिए लेकिन उन्हें अंदर वाले बॉक्स में रखना भूल गई। काफी दिन बाद जब ससुराल जाने के लिए सरोज ने गहने देखे तो उसे नहीं मिले। उसने काफी तलाश भी की लेकिन गहनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गहनों के कुल 8 से 9 आइटम थी जिनकी कीमत लाखों रुपए में है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043621


