सिंघानिया विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर ने सभी क्षेत्रवासियों को मीडिया के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कि
सिंघानिया विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर ने सभी क्षेत्रवासियों को मीडिया के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कि

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर प्रोफ़ेसर पी एस जस्सल ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली के इस पावन पर्व पर सिंघानिया विश्वविद्यालय की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कि, और मीडिया से बात करते हुये कहा कि आप सभी हमेशा सवस्थ और प्रसन्न रहे। आदर्शो से भरी इन स्वस्थ परम्पराओ का अनुसरण करते हुए, सिंघानिया विश्वविद्यालय अपने व्यावहारिक और उच्च शैक्षणिक मापदण्डों की रौशनी से छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण के प्रति वचनबद्ध हैं। यह संस्थान अपने आस-पास के क्षेत्रों में अपने बेहतरीन शिक्षण परिसर, आधुनिक लैब सुविधाएं और उच्च योग्य शिक्षकों के लिए जाना जाता है। अभी हाल ही के समय में संस्था ने PHDCI, CII, FICCI, BRITISH COUNCIL, BHARTIYA VIDYA BHAWAN, THE ASSOCIATION OF COMMON WEALTH UNIVERSITIES, CLIQ INDIA जैसे आधुनिक एवं श्रेष्ठ संस्थानों के साथ अनुबंध किया है। सभी छात्राओं और योग्य छात्रों के लिए फीस पर विशेष छूट का प्रावधान किया है, जिस से वे आधुनीक एवं तकनीकी शिक्षा से वंचित न रह सकें। सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रम जैसे आत्म रक्षा कार्यशाला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर वित्तीय साक्षरता और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवा रहा हैं, जिस से सभी क्षेत्रों की महिलाएं सशक्त बन सके। समय समय पर हिंदी दिवस समारोह, स्वच्छ भारत चेतना रैली और पौधरोपण जैसे जागरूक अभियान भी चलाये जा रहे हैं। संस्था ने अपनी कैंपस प्लेसमेंट पॉलिसी के तहत डाइकिन इंडिया जैसी अंतराष्ट्रीय औद्योगिक संगठनों को अपने साथ जोड़ा हैं, ताकि शिक्षा पूरी करने पर छात्रों को रोज़गार उपल्बध करवाया जा सके। आने वाले समय में संस्था अपने आप को शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्रों में नव ऊंचाइयों पे ले जाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।