कमूल एनजीओ ने सीकर दुर्घटना मे मृतकों के प्रति संवेदना जताई
कमूल एनजीओ ने सीकर दुर्घटना मे मृतकों के प्रति संवेदना जताई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट सीकर के द्वारा संचालित कमूल एक सहारा संस्थान के सभी टीम मेंबर्स ने मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ सड़क हादसे मे मृतको के प्रति मौन धारण कर संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल लोगो के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्राथना की गयी। इस सम्बन्ध में संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस के फगेडिया ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहन को एक नियन्त्रित गति से ही चलाये क्योंकि उनके साथ साथ दूसरे लोगो की जान भी वाहन चालको के ऊपर ही निर्भर रहती है और लापरवाही के कारण निर्दोष लोगो की जान भी खतरे मे पड़ जाती हैं।
संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि इस संबंध मे सीकर जिला कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन देकर भविष्य मे इस प्रकार की दुर्घटनाओ को रोकने की मांग की जायेगी। इस दौरान संस्थान सहसचिव शैताना राम जाखड़, सरंक्षक सोहन लाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दायमा, मीडिया प्रभारी रामसिंह तेतरवाल, सहायक मीडिया प्रभारी विकास फगेडिया सहित सभी टीम मेंबर्स उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043770


