बॉलीवुड-Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत
साल 2023 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3, प्रभास की आदिपुरुष, अर्जुन कपूर की कुत्ते, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान के साथ-साथ गांधी गोडसे-एक युद्ध आदि फिल्में देखने को मिलेंगी।

बॉलीवुड : साल 2022 में साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा, जिनमें केजीएफ 2, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने कमाई के मामले में भी बॉलीवुड की मूवीज को भी पछाड़ दिया। बॉलीवुड में इस साल भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और दृश्यम 2 आदि फिल्में रिलीज हुईं। अब बारी 2023 की है, जब बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3, और साउथ के अभिनेता प्रभास की आदिपुरुष शामिल है।

