[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां ने की थी 19 दिन के मासूम की हत्या:पूछताछ में बोली- सपने में एक औरत ने कहा था, बच्चा सही नहीं है इसे मार दे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

मां ने की थी 19 दिन के मासूम की हत्या:पूछताछ में बोली- सपने में एक औरत ने कहा था, बच्चा सही नहीं है इसे मार दे

मां ने की थी 19 दिन के मासूम की हत्या:पूछताछ में बोली- सपने में एक औरत ने कहा था, बच्चा सही नहीं है इसे मार दे

डाबला : नीमकाथाना के डाबला थाना क्षेत्र में 19 दिन के नवजात को पानी की टंकी में डूबो कर मार दिया गया। इस खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। मामला जिले के डाबला थाना क्षेत्र के जीलो ग्राम पंचायत का था। अब इस मामले हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बच्चे का मर्डर उसकी ही मां ने अंधविश्वास के चलते किया है।

इस मामले में एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया- इस घटना के सामने आने के बाद सरोज के हाव-भाव से हमारा शक उस पर गहराया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी महिला सरोज।

हमारे मीडिया कर्मी ने जब पुलिस की गिरफ्त में बच्ची की मां सरोज से पूछा कि उसने अपने बच्चे को क्यों मारा तो उसने बताया कि मंगलवार रात को मैं अपने बच्चे के साथ सो रही थी। नींद लगी तो एक सफेद साड़ी पहने महिला सपने में आई।

सरोज ने कहा कि, सपने वाली महिला ने कहा कि उसका बेटा सही नहीं है। उसे मारना होगा। ये कहकर वो गायब हो गई। इसके बाद उसकी नींद खुल गई। वो काफी डर गई थी। उसने अपने बच्चे को गोदी में उठाया और कमरे के बाहर पानी की टंकी में बच्चे को डाल दिया और वापस आकर अपने बिस्तर पर सो गई।

गुनाह छिपाने के लिए परिजनों के सामने किया ड्रामा

कमरे में आने के बाद महिला सोने का नाटक करती रही। एक बजे के आसपास उसकी सास उठी तो बच्चा गायब मिला। जिस पर उसने शोर मचाया। इसके बाद वो बार-बार अपने बेटे को पुकारती रही। जैसे ही बच्चे का शव टंकी में मिला तो वो बेसुध होने का नाटक करने लगी, ताकि किसी ये पता नहीं चले कि पूरी वारदात को उसी ने अंजाम दिया है।

घर के बाहर रखी सफेद पानी के टंकी में बच्चे का शव मिला था।
घर के बाहर रखी सफेद पानी के टंकी में बच्चे का शव मिला था।

शादी के 8 साल बाद हुआ था बेटा

बच्चे की बुआ पिंकी ने बताया कि शादी के 8 साल बाद भाई कृष्ण कुमार और भाभी सरोज देवी के संतान हुई थी। मंगलवार रात को भाभी के साथ कमरे में मेरी मां मेवा देवी सो रही थी। बच्चा मेरी मां के पास था। रात करीब 12 बजे मां की आंख खुली, उन्होंने देखा तो बच्चा नहीं था। मां के शोर मचाने पर सभी जागे। घर के कमरों, छत और बाहर देखा, लेकिन भतीजा नहीं मिला।

पिंकी ने बताया- उसने मंगलवार शाम को घर के बाहर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी भरकर ढक्कन लगाया था। बच्चे को ढूंढ़ते हुए ढक्कन खुला मिला। उसे बंद करने गई। अंदर देखने पर भतीजा दिखाई दिया। भतीजे को देखते ही मेरी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए और टंकी को खाली कर बच्चे को बाहर निकाला।

Related Articles