ज्वेलर से लूट का आरोपी गिरफ्तार:2 साल से फरार था 5 हजार का इनामी, 9 पहले ही पकड़े जा चुके
ज्वेलर से लूट का आरोपी गिरफ्तार:2 साल से फरार था 5 हजार का इनामी, 9 पहले ही पकड़े जा चुके
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने दो साल पहले झुंझुनू स्टेट हाईवे पर ज्वेलर पिता-पुत्र से हुई लाखों की लूट के मामले में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह दो साल से फरार चल रहा था।
दुकान बंद कर लौटते समय लूट की
थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया- यह घटना 19 मार्च 2022 को हुई थी। उदयपुरवाटी निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश सुनार ने 20 मार्च, 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 19 मार्च की शाम को वह और उनके पिता अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर 400 ग्राम सोने और 25 किलो चांदी के जेवरात एक बैग में रखकर स्कूटी से घर जा रहे थे।
9 आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
इसी दौरान एक बलेनो कार में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। बदमाशों ने पिता-पुत्र के साथ गंभीर मारपीट की और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में सरदार शहर निवासी सोनू नायक को गिरफ्तार किया है। सोनू नायक वार्ड नंबर 22, कच्ची बस्ती का रहने वाला है। मामले में पहले भी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2099461


