सुजानगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े:चूरू विधायक की गाड़ी को रोका, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सुजानगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े:चूरू विधायक की गाड़ी को रोका, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सुजानगढ़ : चूरू के सुजानगढ़ में विकास कार्यों के अनावरण के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। अनावरण पट्टिका में स्थनीय विधायक का नाम नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनावरण पट्टिका को तोड़ा डाला। घटना बुधवार रात 9:45 बजे की है।
बुधवार शाम 7:30 सुजानगढ़ के एन.के लोहिया स्टेडियम में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। साथ ही स्टेडिमय में हुए विकास कार्यों का अनावरण किया जा रहा था।
कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, बीजेपी जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़, स्थानीय बीजेपी नेता कमल दाधीच समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोज मेघवाल को नहीं बुलाने के साथ ही अनावरण पट्टिका में नाम नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

काले झंडे लेकर झुडे कांग्रेस कार्यकर्ता
रात 9:45 बजे स्टेडियम के गेट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे लेकर इकठ्ठा हो गए। इस दौरान बीजेपी नेता कमल दाधीच और बीजेपी के कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। जहां दोनों पक्षों के धक्का मुक्की के साथ हाथापाई तक हो गई।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्टेडिमय के अंदर कर गेट बंद कर दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक लिया। इस दौरान विवाद में गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनावरण पट्टिका को ही तोड़ डाला।


चूरू विधायक की गाड़ी को रोका
थोड़ी देर बाद जब चूरू विधायक हरलाल सहारण गणेश मंदिर के आगे स्थित गेट से बाहर निकले तो कांग्रेस कार्यकर्ता गाड़ी के आगे आ गए। इस पर विधायक नाराज होकर गाड़ी से उतर गए। जहां कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं को आमने सामने देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ा और विधायक को सुरक्षित कार में बैठाया।


कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर साधा निशाना
मामले को लेकर स्थानीय विधायक मनोज मेघवाल ने कहा-कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं थी। ना ही किसी को सूचना दी। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का तरीका ठीक नहीं था। हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे थे। अनाधिकृत लोग कार्यक्रम में थे, जिसकी वजह से पूरी घटना हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2099460


