सहायक परियोजना समन्वयक,समग्र शिक्षा ने किया विद्यालयों का अवलोकन
सहायक परियोजना समन्वयक,समग्र शिक्षा ने किया विद्यालयों का अवलोकन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विद्यालयों के भौतिक व शैक्षिक विकास की प्रगति जानने व उपयोगी सुझाव देने हेतु शिक्षा अधिकारियों द्वारा नियमित अवलोकन व सम्बलन अभियान के तहत कमलेश तेतरवाल एपीसी समग्र शिक्षा ने बिसाऊ कस्बे के विद्यालयों का अवलोकन किया। गिगी देवी जटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुमन दुलार व स्टाफ के साथ चर्चा कर कम्प्यूटर लेब, पुस्तकालय, मिड डे मील आदि की जानकारी ली व आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने हाल ही में स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा स्थापित दो समॉर्ट क्लासेज का भी निरीक्षण किया जिनमे बालिकाएं समॉर्ट पैनल बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कर रही थी। इससे पूर्व तेतरवाल ने राउप्रावि शहर बिसाऊ का भी अवलोकन किया व नामांकन वृद्धि के प्रयास के निर्देश दिए।