[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यानमाला : वृक्ष मित्र श्रवण कुमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यानमाला : वृक्ष मित्र श्रवण कुमार

पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यानमाला : वृक्ष मित्र श्रवण कुमार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ : वृक्षमित्र श्रवण कुमार ने अपने अभियान में एस. एन. गर्ल्स बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों को शामिल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। ऑक्सीजन-जन-आन्दोलन-व्यक्ति एक पेड़ अभियान के संयोजक वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, सांखू, सीकर राजस्थान। सेवानिवृत उप-प्रधानाचार्य अब तक 2 लाख 26 हजार से अधिक पेड़-पौधे निःशुल्कj वितरण एक पेड़ प्रतिदिन लगाया जाता है। अब तक 3250 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य किया जिसमें विद्यालय, अस्पताल, मन्दिर व सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य कर चुके है। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.एन. शर्मा द्वारा वृक्षमित्र श्रवण कुमार का पुष्पमालाn पहनाकर अभिन्दन किया गया।

इस अभियान में मिडिया सहयोगी कर्ता शेखावाटी जनमानस न्यूज के सुभाष का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यानमाला के अन्तर्गत जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए श्रवण कुमार ने समस्त प्रशिक्षणार्थिओं से अपील की व अपने व्याख्यान के माध्यम से इनके अत्यधिक दोहन से हाने वाली भयावह परिस्थिति से भी अवगत करवाया व महाविद्यालय परिसर में पौधा रौपण किया गया व समस्त प्रशिक्षणार्थियों व व्याख्याताओं को एक-एक पौधा भेंट कर तथा पेड़-पौधों के महत्त्व व रख-रखाव की जानकारी दी गई व कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां व प्रशासनिक अधिकारी सुनील सैनी द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर वृक्षमित्र का सम्मान किया। प्रचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles