हार्डकोर अपराधी मनीष उर्फ बच्या की नीमकाथाना कोर्ट में पेशी:2019 में चोरी का था मामला, राजू ठेहठ हत्याकांड में भी है आरोपी
हार्डकोर अपराधी मनीष उर्फ बच्या की नीमकाथाना कोर्ट में पेशी:2019 में चोरी का था मामला, राजू ठेहठ हत्याकांड में भी है आरोपी
नीमकाथाना : नीमकाथाना कोर्ट में आनंदपाल और लॉरेंस गैंग के हार्डकोर अपराधी मनीष उर्फ़ बच्या को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से पेश किया गया। इसके चलते कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मनीष उर्फ राजू ठेहठ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है।
मामले के अनुसार, मनीष उर्फ बच्या पर 2019 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके संबंध में उसकी पेशी थी। इसके अलावा, मनीष सीकर में हुए राजू ठेहठ हत्याकांड में भी मुख्य भूमिका निभा चुका है, जहां उसने और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राजू ठेठ की हत्या कर दी थी।
घटना के बाद मनीष फरार हो गया था, लेकिन पुलिस द्वारा गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और अजमेर जेल भेजा था। नीमकाथाना और अन्य कई थानों में मनीष पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और उसे तिहाड़ जेल से लाकर चोरी के मामले में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033321
