विभागीय योजनाओं की करें नियमित मॉनिटरिंग : सुराणा
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी, सीईओ श्वेता कोचर, एपीआरओ मनीष कुमार सहित अधिकारी रहे मौजूद
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महानरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। कार्यालय की पत्रावलियाँ ई-फ़ाइल मॉड्यूल में ही मूव करें। कार्यालय के सभी सेक्शन की गतिविधियां समयबद्ध ढंग से संपादित हों तथा नियमित कार्यों का एनालिसिस किया जाए। इसी के साथ कार्यालय में सफाई व्यवस्था मेंटेन करते हुए रंग – रोगन सहित सौंदर्यकरण कार्य किए जाएं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत किए जाने वाले कार्यों को पंचायत समितिवार लिस्टिंग करके भिजवाएं। जेटीए द्वारा भिजवाए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों को देखें और कार्यों की प्रवृत्ति के अनुसार सभी पंचायतवार समानांतर स्वीकृतियां दी जाएं। इसी के साथ जिला कलक्टर कार्यालय में भिजवाई जाने वाली सभी फाइल निर्धारित प्रारूप में भिजवाएं। सभी विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर पंचायत समितिवार ग्रामीण विकास में पिछड़ने वाली ग्राम पंचायतों के कार्यों का एनालिसिस करें और प्रस्ताव मंगवाएं।
सुराणा ने कार्यालय में महानरेगा, प्रस्थापन शाखा, लेखा शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना सेक्शन, रिकॉर्ड सेक्शन आदि का जायजा लिया। सीईओ श्वेता कोचर ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान एपीआरओ मनीष कुमार, एक्सईएन हरिराम महिचा, एक्सईएन मानसिंह, एएसओ विक्रम गुर्जर, सचिन डोरवाल, रतन सहारण सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109110
