राष्ट्रीय जाट महासंघ के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष बनें रतन कुमार भास्कर
राष्ट्रीय जाट महासंघ के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष बनें रतन कुमार भास्कर

चिड़ावा : निकटवर्ती गांव गाडाखेड़ा निवासी रतन कुमार भास्कर को राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की सहमती एवं स्वीकृति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ का सिंघाना ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। क्यामसरिया ने रतन कुमार भास्कर को सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही दस दिवस में सिंघाना ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी समय डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर एवं कंवरपाल बलवदा का जिला महामंत्री बनने पर उपस्थित लोगों द्वारा माला पहनाकर के स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल आनंद भास्कर, मानसिंह भास्कर (संस्थापक नेहरू मैमोरियल गाडाखेडा), अमरसिंह भास्कर, रिटायर्ड अध्यापक शेरसिंह एवं सुबेदार उम्मेद सिंह सहित जाट समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।