नये संकल्प के साथ मनाया 99वां स्थापना दिवस:स्वयं सेवकों ने की शस्त्रों की पूजा, पथ संचलन का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
नये संकल्प के साथ मनाया 99वां स्थापना दिवस:स्वयं सेवकों ने की शस्त्रों की पूजा, पथ संचलन का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

खेतड़ी : खेतड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 99वें स्थापना दिवस पर शनिवार को स्वयं सेवकों ने खेल संकुल में विजयादशमी उत्सव मनाया। इस दौरान पथ संचालन के साथ शस्त्र पूजा की गई। खेतड़ी के भटियाणी मंदिर से पथ संचलन को विभाग संघ संचालक अशोकसिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर पंच रवाना किया, भटियाणी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, करोल बाजार, शनी देव मंदिर, श्याम मंदिर, अजीत अस्पताल, पुलिस थाना, एसडीएम कोर्ट, जयसिंह, बस स्टैंड, हनुमान गंढी होते हुए भटियानी मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया। अशोकसिंह शेखावत ने बताया कि आज के संघ 99 वर्ष पूरे कर संघ 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सम्पूर्ण देश में आज 73000 संघ की शाखाएं संचालित हो रही हैं। राम जन्म भूमि निधि संग्रह विश्व का सबसे बड़ा संग्रह है। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। हिन्दू समाज भारत माता को देवभूमि मानकर पूजा करता है। हम संस्कार और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने वाले एक परिवार का हिस्सा हैं। संघ ने हिन्दू समाज के बीच शाखा का बीजा रोपण कर पर्यावरण और स्वदेशी का भाव का संदेश देकर संस्कारों को मजबूत करने का काम किया है। इस दौरान पथ संचलन के मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न संगठनों, माता-बहनों के द्वारा भारत माता की जयघोष से भव्य पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पथ संचालन में विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, रूपेंद्रसिंह शेखावत सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।