बुराई पर अच्छाई की हुई जीत : 40 फुट के रावण का किया दहन
बुराई पर अच्छाई की हुई जीत : 40 फुट के रावण का किया दहन

खेतड़ी नगर : केसीसी के सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में चल रही दस दिवसीय रामलीला महोत्सव शनिवार देर शाम को रावण दहन व राम राज्य भिषेक के साथ सम्पूर्ण हुई। इससे पूर्व समिति महामंत्री अभिषेक पारीक ने रामलीला मैदान में शाम पांच बजे कलाकारों से परिचय कर जीवंत झाकी का शुभारंभ किया। शुक्रवार नौवें दिन राजकुमार जलंद्रा, नेमीचंद व नारू के निर्देशन में कुम्भकरण-राम युद्ध, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध व अहिरावण द्वारा भगवान श्री राम व लक्ष्मण का हरण कर मां के सामने बली देने का मंचन किया गया। शनिवार शाम को रामलीला मैदान से शंकर-पार्वती, श्रीराम, लक्ष्मण,भरत-शत्रुधन, कौशल्या, केकई, सुमित्रा, हनुमान व रावण दरबार आदि की जीवंत झांकियां प्रारंभ हुई जो रामलीला मैदान से होकर हाथी पार्क, मस्जीद, राजस्थान स्कूल, सुभाष मार्केट, हाट बाजार, राजपूत धर्मशाला, थर्ड सैक्टर, सैंट्रल मार्केट, एसबीबीजे बैंक होते हुए नैहरू मैदान में पहुंचकर श्रीराम व रावण दलों के बीच युद्ध हुआ। इस दौरान मैदान के चारों तरफ जोरदार आतिशबाजी की गई। अंत में मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता ने अग्नि बाण से 40 फीट रावण का दहन कर बुराई पर सच्चाई की जीत दर्ज की।

इस अवसर पर महिला समाज अध्यक्ष गीता गुप्ता, उईएस गुहा, मयूख चटर्जी, अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डाढेल, गोठडा सरपंच सरती देवी, ऑफिसर्स एसोसिएशन सवाई सिंह सिराधना, समाज सेवी हरिराम गुर्जर, भूपेश भंबोरिया, विपिन शर्मा, डॉ रणवीर सिंह, जयंत सोनी, सुनील कटेवा, श्यामसिंह चौहान, नागेश राजपुरोहित, मातादीन शर्मा, घनश्यामदास, मुकेश मीणा, रमेश कुमार, आलोक जैदिया, राजेश दौचानिया, नारू, हिम्मत बंसल, मनोज श्योराण, अमर चंद, विक्रम, मुकेश सहित रावण दहन का दृश्य देखने के लिए आस-पास गांवों के हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। थानाधिकारी विजयसिंह चंदेल, एएसआई रमेश चंद शर्मा के नेतृत्व में मैदान में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। संचालन विमल शर्मा ने किया।