ढहरवाला में ढहरवाला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रत्याशी व समाजसेवी मनोज घुमरिया ने किया
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत संजय नगर के ढाणी ढहरवाला में शनिवार को ढहरवाला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी व समाज सेवी मनोज घूमरीया थे। समाजसेवी मनोज घुमरिया ने गेंद खेलकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज घुमरिया ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए खेलों से आपसी सद्भावना बनी रहती है। खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा वे हमेशा खिलाड़ियों के सहयोग के लिए तैयार है।
इस अवसर पर रोहितास सिंह हटवारिया, राजेंद्र मीणा, देशराज, मदनलाल, ख्यालीराम जांगिड़ रोहतास, नाथूराम जाट, बलबीर छापोला, जगदीश मीणा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता दीपक ,रोहित, शशि नवयुवक मंडल ढहरवाला ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम का संचालन मनीष घुमरिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068150

