[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-झुंझुनूं : आध्यात्म के एक युग का अंत: संत रतिनाथ के देवलोकगमन के बाद शेखावाटी में शोक की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसीकर

सीकर-झुंझुनूं : आध्यात्म के एक युग का अंत: संत रतिनाथ के देवलोकगमन के बाद शेखावाटी में शोक की लहर

संत के निधन पर बंद रहेगा बाजार:रतिनाथ महाराज के सम्मान में कल नहीं खुलेंगी दुकानें

सीकर-झुंझुनूं : निधन के समाचार के बाद शेखावाटी के कई कस्बे कल रहेंगे बंद, संत के देवलोकगमन पर कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठन ने जताई संवेदना, महाराज श्री ने आज सुबह मुंबई मे नश्वर शरीर त्याग दिया | इस कलयुग में रतिनाथ जी जैसे संत ही धर्म और आध्यात्म की नींव हैं | 80 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस, सीकर के लक्ष्मणगढ़ के पास बऊ धाम में दी जाएगी समाधि, देशभर से नाथ संप्रदाय के संत सहित लाखों लोग जुटेंगे अंतिम दर्शनों को, बिना रुके लगातार 9 घंटे तक गाते थे भजन, रतिनाथ महाराज को सुनने को हजारों भक्तों की जुटती थी भीड़, कल दोपहर 1 बजे बऊ धाम में होगी समाधि। मुंबई से देर शाम जयपुर पहुंचेगी बाबाजी की पार्थिव देह। आज पुरी रात बऊ धाम में बहेगी भजनों की रसगंगा

बऊ धाम आश्रम के पीठाधीश्वर संत रतिनाथ महाराज के सम्मान में 24 दिसंबर को नवलगढ़ का बाजार बंद रहेगा। नवलगढ़ व्यापार मंडल ने इसकी घोषणा की है।

नवलगढ़ बंद का आव्हान

रतिनाथ महाराज शुक्रवार सवेरे मुंबई में देवलोकगमन हो गए। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बऊधाम में होगा। पवन दाधीच बताया कि महाराज श्री के सम्मान में नवलगढ़ बंद का आव्हान किया है। पवन दाधीच ने सभी व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते हुए महाराज श्री के सम्मान मे बंद को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles