[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

IAS राजेंद्र के बेटे के सामने ACB ने खोला लॉकर:जमीनों के वैल्यूएशन में लगेंगे 25 दिन; संपत्ति माता-पिता से गिफ्ट डीड में दिखाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

IAS राजेंद्र के बेटे के सामने ACB ने खोला लॉकर:जमीनों के वैल्यूएशन में लगेंगे 25 दिन; संपत्ति माता-पिता से गिफ्ट डीड में दिखाई

IAS राजेंद्र के बेटे के सामने ACB ने खोला लॉकर:जमीनों के वैल्यूएशन में लगेंगे 25 दिन; संपत्ति माता-पिता से गिफ्ट डीड में दिखाई

जयपुर : आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी की रडार पर आए IAS अधिकारी राजेन्द्र विजय (कोटा के तत्कालीन संभागीय आयुक्त) की आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है। एसीबी के पास राजेन्द्र विजय की अकूत संपत्ति के दस्तावेज हैं। हालांकि राजेन्द्र विजय ने यह संपत्ति माता-पिता के नाम खरीद कर खुद की पत्नी के नाम गिफ्ट कराई है।

एसीबी के हाथ राजेन्द्र विजय का ड्राइवर चतर भी लग गया है। एसीबी के सामने वह कई जमीनों के दस्तावेज लेकर आया है। इस मामले में पूछताछ शुरू हो चुकी है। एसीबी सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार – प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन करने में 25 दिन का समय लग सकता है।

2021-22 में खरीदीं करोड़ों की प्रॉपर्टी

एसीबी की जानकारी में आया कि राजेंद्र विजय ने वर्ष 2021 में 1 करोड़ 46 लाख की जमीन खरीदी। वर्ष 2022 में 6.25 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। एसीबी ने इस दौरान राजेन्द्र विजय जिन पदों पर रहे, इस सम्बन्ध में जांच करना शुरू कर दिया है। एसीबी को अंदेशा है कि यह पैसा इन तीन पोस्टिंग के दौरान ही कमाया और खर्च किया गया होगा।

यह दस्तावेज एसीबी के पास हैं। इनकी जांच की जा रही है।
यह दस्तावेज एसीबी के पास हैं। इनकी जांच की जा रही है।

एसीबी को शक है कि राजेन्द्र विजय ने यह प्रॉपर्टी माता-पिता के नाम खरीदी और फिर उसे पत्नी के नाम गिफ्ट डीड करवा ली। वहीं एसपी के हाथ राजेन्द्र विजय का ड्राइवर चतर भी लग गया है। चतर ने भी कई दस्तावेज जमीनों के दिखाए हैं। इनकी जांच की जा रही है।

राजेन्द्र विजय का बैंक लॉकर सोमवार को खोला गया। इस दौरान राजेन्द्र विजय नहीं आए तो एसीबी उनके बेटे को लेकर बैंक पहुंची और उनकी मौजूदगी में लॉकर खोला। इसमें एक किलो चांदी की सिल्ली, सिक्के, कुछ नगदी और कागजात मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।

Related Articles