बाइक की टक्कर से किसान की मौत:खेत से काम कर घर लौटते समय हुआ हादसा
बाइक की टक्कर से किसान की मौत:खेत से काम कर घर लौटते समय हुआ हादसा
बबाई : बबाई थाना क्षेत्र के गाडराटा के पास देर शाम खेत से काम कर घर लौट रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले नीमकाथाना और फिर जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि गाडराटा पंचायत के ढाणी टोडीयाला निवासी नागरमल (53) पुत्र रामदेव सैनी, जो खेत में लावणी कर घर लौट रहा था, को तेज गति से आ रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल नागरमल को बबाई के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले नीमकाथाना और फिर जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय नागरमल की रास्ते में मौत हो गई। बबाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक का शव राजकीय चिकित्सालय नीमकाथाना की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
दुर्घटना में बाइक सवार की भी हालत गंभीर है और उसे बराला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक नागरमल का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मृतक के बेटे रमेश कुमार सैनी की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067143


