इस्लामपुर में आज से तीन स्थानों पर होगा दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज
इस्लामपुर में आज से तीन स्थानों पर होगा दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में गुरुवार से तीन स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुरेश माखरिया ने बताया कि सुबह कलश यात्रा से दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज होगा। कलश यात्रा मुख्य बाजार स्थित बड़े मंदिर से शुरू होकर जांगिड़ मोहल्ले से होती हुई पावर धाम बालाजी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में 12:30 बजे घट स्थापना की जाएगी। पंडित आयुष के द्वारा पूजा अर्चना करवाई जाएगी।
बागवाला मोहल्ला में चौधरी मैरिज गार्डन में भी दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। गुरुवार सुबह घट स्थापना होगी उसके बाद महाआरती और रात्रि को प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को रात्रि जागरण व 11 अक्टूबर को सुबह हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडित विनोद शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना करवाई जाएगी। वहीं डेरिया वाली ढाणी में भी आज से ही दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033330

