रतनगढ़ पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा, अन्य आरोपी की तलाश जारी
रतनगढ़ पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा, अन्य आरोपी की तलाश जारी
चूरू : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि 25 जुलाई को घुमान्दा निवासी गिरधारीलाल प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 25 जुलाई की रात के समय चोर उसके घर से बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी। जिन्होंने मामले की गंभीरता के साथ जांच की। जिसमें उन्होंने घटनास्थल के आस पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
पुलिस ने मामले में बाइक चोरी करने के शातिर आरोपी बुडाना झुंझुनूं निवासी राहुल वाल्मिकी (22) को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस शातिर चोर से गहनता से पूछताछ कर रही है। बाइक चोरी के मामले में अन्य आरोपी भी हैं। जिनकी पुलिस सक्रियता के साथ तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2101286


