4 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस:जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
4 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस:जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
नीमकाथाना : नीमकाथाना में 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कार्यरत 4 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए है। ये नोटिस खेलकूद प्रतियोगिता में लापरवाही बरतने पर दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने बताया कि स्कूल में शारीरिक शिक्षक/शिक्षक/कार्मिक पद पर कार्यरत रहते हुए विभागीय खेल प्रतियोगिता 14, 17 और 19 वर्ग छात्र/छात्रा जिला/राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समय पर उपस्थित नहीं होने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने पर शारीरिक शिक्षक संदीप चौधरी राउमावि मालियों की ढाणी अजीतगढ़, सुनीता कुमारी राउप्रावि केरली, समीर जाखड़ राउप्रावि जोधपुरा, सुरेश कुमार कुमावत मंडावरा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रधानों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परमिशन बिना इन 4 शिक्षकों का वेतन नहीं बनाने के निर्देश भी दिए गए है। नोटिस दिए गए कार्मिकों से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2103171


