खेतड़ी शहर में बनाए भाजपा के सदस्य
खेतड़ी शहर में बनाए भाजपा के सदस्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेश कुमार गुप्ता
खेतड़ी : खेतड़ी शहर में सोमवार को सायं 5 बजे खेतड़ी भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विद्याधर सैनी की अध्यक्षता में बूथ नम्बर 110 सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक गजानंद कुमावत के सानिध्य में बूथ अध्यक्ष अमर चंद शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल सदस्यता ग्रहण करवाई । आज के प्रवास पर सह संयोजक गजानंद कुमावत ने भाजपा की सदस्यता अभियान पर विस्तार से बताया। कुमावत ने बताया की किसी भी संगठन कार्य के लिए उसके सदस्य नीव के पत्थर होते है। अतः संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए हम सभी को प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। आज के कार्यक्रम में शहर मण्डल उपाध्यक्ष रोहिताश्व मेहरड़ा, प्रदीप जोशी,पवन जोशी, हरी किशन कुमावत, यादाराम कुमावत, पवन सोनी, गोपाल जांगिड़, किशोर कुमार शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, आदि उपस्थित रहे।