चूरू शहर में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन किया: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश
चूरू शहर में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन किया: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रति भाजपा नेताओं के द्वारा की गई आपतिजनक विवादित एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन किया गया। कहा कि राहुल गांधी उस गांधी परिवार के सदस्य है जिन्होने देश के लिए अपना बलिदान दिया एवं देश की उन्नति, प्रगति, समृद्वि के लिए अपना अद्वितीय योगदान प्रदान किया ऐसे महान व्यक्तित्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी एवं इनके सहयोगी दलो के नेताओं के द्वारा जो आपतिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई है, यह अशोभनीय है तथा संविधान की भावना के खिलाफ है, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, कांग्रेस कार्यकता रहे मौजूद।