गोली मारकर युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार:आपसी विवाद के बाद की थी वारदात, कोर्ट ने भेला जेल
गोली मारकर युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार:आपसी विवाद के बाद की थी वारदात, कोर्ट ने भेला जेल
चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव परसनेउ व जेगणिया के बीच आपसी विवाद के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी बिश्नोई ने बताया कि राजलदेसर थाना के गांव परसनेऊ निवासी महावीरसिंह ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके चाचा का बेटा रामसिंह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। गांव के ही रामूराम मेघवाल ने आपसी विवाद के बाद उसकी टोपीदार बंदूक से गोली मारकर हत्या दी।
पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की और 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया। राजलदेसर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044210

