[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिट्टी का टीला ढह जाने से व्यक्ति की मौत:बसई नदी में मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा, खेती का करता था काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिट्टी का टीला ढह जाने से व्यक्ति की मौत:बसई नदी में मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा, खेती का करता था काम

मिट्टी का टीला ढह जाने से व्यक्ति की मौत:बसई नदी में मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा, खेती का करता था काम

बसई : बसई नदी में मिट्टी की खुदाई करते समय मिट्टी का टीला ढह जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर मेहाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना मेहाड़ा थाना क्षेत्र के बसई नदी में बुधवार सुबह का है।

थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने बताया कि राजेंद्र नगर तन डाडा फतेहपुरा निवासी शिव दयाल (60) पुत्र तेजराम पशुओं की जगह पर मिट्टी डालने के लिए बसई नदी पर गया था। बसई नदी में मिट्टी की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी का टीला ढह कर शिवदयाल के ऊपर आ गया और वहा मिट्टी के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मौके पर मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद शिवदयाल को मिट्टी के नीचे से निकला और राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिट्टी का टीला ढह जाने से शिव दयाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मिट्टी का टीला ढह जाने से शिव दयाल की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि शिवदयाल खेती-बाड़ी का काम करता था। वह अपनी ऊंट गाड़ी से मिट्टी लाने के लिए बसई नदी में गया था। शिव दयाल के एक बेटा अंकित द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है और छोटा बेटा विक्रम आईटीआई कर रहा है। वही शिवदयाल के भतीजे धर्मेंद्र की ओर से थाने में उसके चाचा की मिट्टी के नीचे दब जाने से मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

थानाधिकारी ने बताया कि खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल से शिवदयाल के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet