गोठड़ा पंचायत समिति में नामांकन पूरा:बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट; कल मतदान के बाद देर रात आएंगे नतीजे
गोठड़ा पंचायत समिति में नामांकन पूरा:बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट; कल मतदान के बाद देर रात आएंगे नतीजे
कोलसिया : पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को गोठड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। गुरुवार को सभी ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदान पूरा होने के बाद शाम को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
दो दिन में दो बार मतदान करेंगे मतदाता
तीसरे चरण में मतदाताओं को दोबारा मतदान केंद्र जाना होगा। इससे पहले 3 नवंबर को उन्होंने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वोट डाले थे। गुरुवार को वे सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान करेंगे।
इस बार दाएं हाथ की तर्जनी पर लगेगी स्याही
मतदान के दौरान पहचान के लिए स्याही लगाने की व्यवस्था भी बदलेगी। 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई गई थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोट डालने पर दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी। इससे दोनों मतदानों में अंतर स्पष्ट रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507036
