परसरामपुरा में सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में:13 वार्डों में से 5 में पंच निर्विरोध चुने गए; कल 2 बूथों पर मतदान
परसरामपुरा में सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में:13 वार्डों में से 5 में पंच निर्विरोध चुने गए; कल 2 बूथों पर मतदान
परसरामपुरा : परसरामपुरा में कल होने वाले पंचायती राज चुनाव में सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी प्यारेलाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से अनिकेत कश्यप, पृथ्वीराज और सावित्री देवी ने नाम वापस ले लिया।
अब सरपंच पद के लिए उदय सिंह, ख्यालीराम, पंकज भार्गव, श्याम सुंदर, सुभाष चंद्र और सुरेश गुर्जर चुनाव लड़ेंगे। वार्ड पंच के चुनाव 13 में से 8 वार्डों में होंगे। वार्ड नंबर 2, 3, 6, 9 और 12 में पंच निर्विरोध चुने जान तय है। चुनाव के लिए 2 बूथ बनाए गए हैं। ये महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी स्कूल और पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2506983

