खेतड़ी के मेहाड़ा गुजरवास में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:उद्घाटन मैच में नयानगर को हराया, विजेता को मिलेंगे 21 हजार
खेतड़ी के मेहाड़ा गुजरवास में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:उद्घाटन मैच में नयानगर को हराया, विजेता को मिलेंगे 21 हजार
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा गुजरवास में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुवाराम गुर्जर रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नयानगर और मेहाड़ा गुजरवास की ए टीमों के बीच खेला गया। इसमें मेहाड़ा गुजरवास की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र की करीब 48 टीमें भाग ले रही हैं।
विजेता को 41 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 21 हजार रुपए
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेलों से अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर रामस्वरूप, प्रदीप दायमा, छोटेलाल, विकास, सचिन, दिनेश, जितेंद्र कुमार, आशीष शर्मा, विक्रम, राहुल, सुरेंद्र दायमा, हरीश सेन, मामराज, चतुर्भुज सिंह, जगदीश और भवानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2506981
