खंडेला में खाली प्लॉट पर 6 माह का भ्रूण मिला:पलसाना रोड पर गणेश धाम के पास खुले में पड़ा था; मामले की जांच में जुटी पुलिस
खंडेला में खाली प्लॉट पर 6 माह का भ्रूण मिला:पलसाना रोड पर गणेश धाम के पास खुले में पड़ा था; मामले की जांच में जुटी पुलिस
खंडेला : खंडेला कस्बे में पलसाना रोड स्थित गणेश धाम के पास खाली प्लॉट में करीब 6 माह का भ्रूण मिला। लोगों ने इसकी सूचना खंडेला थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर खंडेला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। भ्रूण की हालत क्षत-विक्षत बताई गई है। फिलहाल, ये पता नहीं चला है कि भ्रूण को वहां कौन और कब छोड़कर गया ? खंडेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और इससे जुड़े तथ्य जुटा रही है। जांच के बाद ही भ्रूण वहां मिलने की परिस्थितियां साफ होंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507013

