[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण:रनिंग रूम में लोको पायलटों और गार्ड से सुरक्षा पर बात की; मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण:रनिंग रूम में लोको पायलटों और गार्ड से सुरक्षा पर बात की; मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

चूरू स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण:रनिंग रूम में लोको पायलटों और गार्ड से सुरक्षा पर बात की; मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

चूरू : चूरू रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक आरएस चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के अलग-अलग विभागों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। रनिंग रूम में उन्होंने लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड से सुरक्षा पर बात की। चौधरी ने सुरक्षित ट्रेन संचालन, सुरक्षा नियमों के पालन, तकनीकी खराबी और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा संसाधनों के इस्तेमाल पर भी बात की।

‘बेहतर तालमेल और समय पर सूचना देना जरूरी’

चौधरी ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल और समय पर सूचना देना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और सुरक्षा से जुड़ी मदद देने पर जोर दिया। उन्होंने कैरिज एंड वैगन, पार्सल कार्यालय, पार्किंग स्थल, दिव्यांग पार्किंग, वीआईपी रूम, एसी प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, रिटायरिंग रूम, डोरमेट्री, 12 मीटर फुट ओवरब्रिज और ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।

स्टेशन अधीक्षक सुरेश माथुर, सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, सीटीआई रणवीर दईया और आरपीएफ एसआई राजेश चौधरी ने उन्हें बुके भेंट किया। समस्या समाधान केंद्र के पदाधिकारियों ने स्टेशन से जुड़ी मांगों का ज्ञापन आरएस चौधरी को सौंपा।

चारों प्लेटफॉर्म पर टीन शेड लगाने की मांग

केंद्र अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने चारों प्लेटफॉर्म पर टीन शेड लगाने की मांग रखी। सचिव प्रमोद शर्मा ने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे और प्लेटफॉर्म पर रेलिंग लगाने की मांग की। ज्ञापन में प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर सुलभ सुविधा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वीआईपी टिकट की सुविधा देने की मांग भी शामिल थी।

प्रेम बगड़िया, दारासिंह जांगिड़ और राजेंद्र सिंह ने बीकानेर-हिसार ट्रेन का किराया लोकल ट्रेन के हिसाब से करने की मांग की। राजेंद्र सिंह ने चूरू-सीकर डेमू ट्रेन संख्या 74861 को रतनगढ़ तक चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेन रा 9:40 बजे चूरू पहुंचकर वहीं रुक जाती है। मांग है कि ट्रेन सुबह 5 बजे रतनगढ़ से चलकर चूरू पहुंचे और फिर चूरू से जयपुर के लिए रवाना हो, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22