सादुलपुर के नवां गांव में ग्रामीणों को बांटे पीले चावल:वोटरों को किया जागरूक, हर नागरिक से मतदान की अपील
सादुलपुर के नवां गांव में ग्रामीणों को बांटे पीले चावल:वोटरों को किया जागरूक, हर नागरिक से मतदान की अपील
सादुलपुर : सादुलपुर के नवां गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीले चावल बांटकर ग्रामीणों और मतदाताओं को मतदान करने का निमंत्रण दिया गया। साथ ही लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। भारतीय परंपरा में शुभ अवसरों पर निमंत्रण देने के लिए पीले चावल बांटे जाते हैं। स्कूल में इसी परंपरा को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ते हुए लोगों को मतदान के लिए आमंत्रित किया गया।
जागरूक मतदाता से मजबूत होगा लोकतंत्र
विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता बाजिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। हर नागरिक को अपने मताधिकार का महत्व समझते हुए मतदान में भाग लेना चाहिए। स्वीप प्रभारी विजय बाडेटिया ने कहा कि मतदाता जागरूकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है। पीले चावल बांटने जैसी गतिविधियां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। मीडिया प्रभारी संदीप पूनिया ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जाता है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में इमरान, बलवीर, वेदप्रकाश, बंशीलाल, शकुंतला, मुकेश, राधेश्याम, राजेश, जगदीप, नीतू, प्रियंका यादव, भव्या, प्रियंका, नीलम, रश्मी, पूजा, पूनम और प्रीति सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492282

