[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता को आया हार्ट-अटैक, मौत:यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाला वोट, 78.11 प्रतिशत मतदान हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता को आया हार्ट-अटैक, मौत:यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाला वोट, 78.11 प्रतिशत मतदान हुआ

वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता को आया हार्ट-अटैक, मौत:यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाला वोट, 78.11 प्रतिशत मतदान हुआ

श्रीमाधोपुर : राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हुआ। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सुबह 10 बजे भारणी में बूथ संख्या-54 पर अपने बेटे अजय सिंह के साथ पहुंचकर मतदान किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने दोपहर 12:15 बजे अपने गांव मऊ के बूथ संख्या 77 पर लाइन में लगकर वोट डाला।

महरोली में बुजुर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत

महरोली गांव में वोट डालकर जा रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ढाणी मंदिरवाली तन महरोली निवासी छीतरमल सैनी (70) महरोली की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे।

वोट डालने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो गिर पड़े। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रींगस के निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को छीतरमल सैनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

कल्याणपुरा में वार्ड 7 से एक भी नामांकन नहीं

श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के वार्ड संख्या 7 में पंच पद के लिए एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। ये वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के दौरान किसी भी महिला ने पंच पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते वार्ड में पंच पद का चुनाव नहीं हो सका।

मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 19.15 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 41.71 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 58.31 प्रतिशत
शाम 6 बजे 77.47 प्रतिशत
फाइनल 78.11 प्रतिशत

देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS..

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने गांव मऊ के बूथ संख्या 77 पर लाइन में लगकर वोट डाला।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने गांव मऊ के बूथ संख्या 77 पर लाइन में लगकर वोट डाला।
मऊ ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर लगी वोटर्स की कतार।
मऊ ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर लगी वोटर्स की कतार।
डेरावाली ग्राम पंचायत में बूथ संख्या-42 पर मतदान के लिए लगी कतार।
डेरावाली ग्राम पंचायत में बूथ संख्या-42 पर मतदान के लिए लगी कतार।
मतदान के लिए सुबह से ही कतारें लगी रही।
मतदान के लिए सुबह से ही कतारें लगी रही।
ग्राम पंचायत डेरावाली में पहली बार सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान के दौरान सरपंच पद की सभी प्रत्याशी एक साथ मतदान केंद्र पर बैठी नजर आईं।
ग्राम पंचायत डेरावाली में पहली बार सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान के दौरान सरपंच पद की सभी प्रत्याशी एक साथ मतदान केंद्र पर बैठी नजर आईं।
मतदान करने पहुंची बुजुर्ग को लेकर जाते परिजन।
मतदान करने पहुंची बुजुर्ग को लेकर जाते परिजन।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22