रींगस में ट्रेन यात्री की बिगड़ी तबीयत,मौत:बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, बीमारी से पीड़ित थे
रींगस में ट्रेन यात्री की बिगड़ी तबीयत,मौत:बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, बीमारी से पीड़ित थे
रींगस : रींगस में बांद्रा से चंडीगढ़ जा रही यात्री एक्सप्रेस के जनरल कोच में शुक्रवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी ने बताया-मृतक की पहचान रोहित कुमार (35) पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। ट्रेन में तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।
परिजनों ने नहीं कराई पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रोहित लंबे समय से पुरानी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कराने की बात कही। इसके बाद शव बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492281

