[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के देवास गांव में युवक की हत्या:कहासुनी के बाद टेलर ने कैंची से पेट पर वार किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के देवास गांव में युवक की हत्या:कहासुनी के बाद टेलर ने कैंची से पेट पर वार किया

फतेहपुर के देवास गांव में युवक की हत्या:कहासुनी के बाद टेलर ने कैंची से पेट पर वार किया

फतेहपुर : फतेहपुर के देवास गांव में कहासुनी के बाद एक युवक की हत्या हो गई। टेलर का काम करने वाले युवक ने दूसरे युवक के पेट में कैंची घोंप दी। घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल महेन्द्र सिंह मीणा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया।

कोतवाल महेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि देवास निवासी सुरेन्द्र (पुत्र राजकुमार), जाति जाट, की गांव के ही अशोक कुमार (पुत्र बाबूराम), जाति दर्जी, से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अशोक कुमार ने धारदार हथियार से सुरेन्द्र पर हमला किया। हमले में सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद अशोक कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22