महरोली में वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता की मौत:हार्ट अटैक आया, मतदान कक्ष के बाहर गिर पड़े
महरोली में वोट डालते ही बुजुर्ग मतदाता की मौत:हार्ट अटैक आया, मतदान कक्ष के बाहर गिर पड़े
रींगस : श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के महरोली गांव में वोट डालकर जा रहे बुजुर्ग हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग वोट डालकर जा रहे थे। मतदान कक्ष के बाहर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बुजुर्ग की पहचान ढाणी मंदिरवाली तन महरोली निवासी छीतरमल सैनी (70) पुत्र मोतीराम माली के रूप में हुई है।
छीतरमल सैनी महरोली की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो गिर पड़े। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रींगस के निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को छीतरमल सैनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2492342

