नीमकाथाना के गांवड़ी में छप्पर पोश में लगी आग:अनाज और सामान जलकर खाक, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
नीमकाथाना के गांवड़ी में छप्पर पोश में लगी आग:अनाज और सामान जलकर खाक, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
नीमकाथाना : नीमकाथाना की गांवड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित ढाणी टीबा वाली में रविवार को एक छप्पर में अचानक आग लग गई। आग ने पास के कच्चे मकान और उसमें रखे घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। हादसे में पांच बोरी बाजरा, पशुओं का चारा, कपड़े, अन्य घरेलू सामान और करीब 20 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए।
150 से ज्यादा ग्रामीण आग बुझाने में जुटे
ग्रामीण सुरेश सैनी ने बताया कि गुड़ा वाली ढाणी में मालीराम सैनी के मकान के पास बने छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर 150 से अधिक लोग आग बुझाने में जुट गए।
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
छप्पर में बंधे पशुओं को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक छप्पर और उसमें रखा सामान जल चुका था। सूचना पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480058


