दीपावली से पहले सुलताना में विशेष सफाई अभियान
केहरपुरा कलां रोड पर करवाई सफाई, नगर पालिका ने कर्मचारियों को दिए निर्देश
सुलताना : दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर पालिका की ओर से कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान सड़कें और सार्वजनिक स्थान स्वच्छ रहें।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुडानिया ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में केहरपुरा कलां रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर मुख्य सड़कों की सफाई करवाई गई। पार्षद केला कंवर ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2447291
