[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर महिला पर एक हजार रुपए जुर्माना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर महिला पर एक हजार रुपए जुर्माना

मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर महिला पर एक हजार रुपए जुर्माना

मेहाड़ा : मेहाड़ा थाने में मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में कोर्ट ने एक महिला पर एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। साथ ही भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को मेहाड़ा गुर्जरवास निवासी लाली देवी ने अपने देवर सुनील के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेहाड़ा थाना पुलिस की जांच में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने लाली देवी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। कोर्ट ने मामले में लाली देवी को दोषी मानते हुए एक हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker