[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में विष्णु नाट्य परिषद की रामलीला का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में विष्णु नाट्य परिषद की रामलीला का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़

फीता काटकर रंगमंच का उद्घाटन, दस दिनों तक होंगे रामायण के विभिन्न प्रसंगों के मंचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नवरात्र के प्रथम दिन बिसाऊ में विष्णु नाट्य परिषद के रात्रिकालीन रामलीला रंगमंच का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि जगदीश कसेरा, रामजीलाल कल्याणी, मुकेश कलावंतिया, रिनेस सिरस्वा और दिलीप सिरस्वा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। जुगल किशोर ढढांरिया, पवन माटोलिया, विजय माटोलिया, परमानंद माटोलिया, विकास जोशी, ओमप्रकाश बालासरिया, उमाशंकर सेवदा, मनोज जैन और देवेश भट्ट ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर रंगमंच का उद्घाटन किया और आयोजन की सराहना की।

दस दिनों तक होगा रामलीला का मंचन

विष्णु नाट्य परिषद के व्यवस्थापक जुगल किशोर ढढांरिया ने बताया कि रामलीला का आयोजन लगातार दस दिनों तक किया जाएगा। इस दौरान रामायण के विभिन्न प्रसंगों, पात्रों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य रामायण की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

रामलीला के पात्रों को आकर्षक रूप देने में आदित्य जांगिड़, सुनील अजाड़ीवाल और मुकेश सेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलाकारों के रूप-सज्जा कार्य से पात्र मंचन के अनुरूप जीवंत नजर आए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker