बिसाऊ सीएचसी पर ही बनें दिव्यांग प्रमाण पत्र, जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग
जिला अस्पताल झुंझुनूं जाने की मजबूरी से मिले राहत, सप्ताह में एक दिन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू करने का आग्रह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ तहसील क्षेत्र के दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल झुंझुनूं जाना पड़ता है। इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसाऊ पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू करने की मांग की है।
इस संबंध में 13 अक्टूबर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, झुंझुनूं के नाम ज्ञापन देकर सप्ताह में एक दिन निर्धारित करने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में बताया कि जिला अस्पताल तक आने-जाने में दिव्यांगजनों को परेशानी होती है। वहीं, दिव्यांग पेंशन के सत्यापन के दौरान मेडिकल प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं होने या पुराने होने से भी दिक्कत आती है। पेंशन बंद होने की आशंका के चलते उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए झुंझुनूं जाना पड़ता है। पिछले वर्ष प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन कर जन आधार से जोड़ने की प्रक्रिया के दौरान भी कई दिव्यांगजनों की पेंशन रुक गई थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में आयोजित शिविरों में प्रमाण पत्र बनवाने पड़े।
इन जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग
ज्ञापन देने की पहल में वार्ड 11 के पार्षद राकेश बागड़ी, वार्ड 17 के पार्षद पति खेम सिंह, वार्ड 4 के पार्षद आबिद तंवर, वार्ड 12 के पार्षद पति विमल चेजारा, वार्ड 15 के पार्षद पति रिनु सिरसवा, वार्ड 20 के पार्षद पवन मिश्रा और वार्ड 8 के पार्षद भंवरलाल प्रजापत शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि बिसाऊ सीएचसी पर सप्ताह में एक दिन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की जाए, ताकि दिव्यांगजनों को जिला अस्पताल के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें पेंशन सहित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448507


