[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओम कॉलोनी में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, पार्षद ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओम कॉलोनी में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, पार्षद ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

वार्ड 31 में सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग, मुक्तिधाम का रास्ता भी बदहाल; कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रेलवे लाइन पार स्थित ओम कॉलोनी के वार्ड 31 में गंदगी, जलभराव और अवरुद्ध रास्तों की समस्या को लेकर पार्षद जगदीश प्रसाद मेघवाल ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों की ओर से कई बार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पार्षद के अनुसार वार्ड में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे रास्तों पर आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

मुक्तिधाम का रास्ता भी बदहाल

वार्ड की प्रमुख समस्याओं में सुरेंद्र सिंह के घर से मोती भवन होते हुए मुक्तिधाम तक जाने वाला रास्ता भी शामिल है। पार्षद ने बताया कि मार्ग पर कंटीली झाड़ियां और कचरा जमा होने से शवयात्रा ले जाने में लोगों को परेशानी होती है। इस मार्ग की सफाई करवाना आवश्यक है।

मौका मुआयना कर समाधान की मांग

ज्ञापन में नगर परिषद से वार्ड का मौका मुआयना करवाने, नियमित कचरा संग्रहण, सड़कों पर फैले गंदे पानी की निकासी और मुक्तिधाम के रास्ते से कंटीली झाड़ियां हटवाने की मांग की गई। पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker