संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतें: आशीष मोदी
दूसरे चरण के मतदान के लिए 4100 पुलिसकर्मियों की तैनाती, बूथों के बाहर भीड़ रोकने के निर्देश
सीकर : पंचायती राज चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वृत्त निरीक्षकों के साथ बैठक कर क्षेत्र का सघन भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दिन पुलिस मोबाइल दल की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। रिटर्निंग अधिकारी अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और आपसी समन्वय की समीक्षा करें।
उन्होंने नामांकन पत्र भरने और उनकी संवीक्षा से संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने को कहा, ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का संशय नहीं रहे। मतदान के दिन रिटर्निंग अधिकारी और सेक्टर अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा मतदान केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के निर्देश भी दिए।
हर मतदान केंद्र पर तैनात रहेगा पुलिस जाप्ता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक से पांच के पुलिस जाप्ते की तैनाती की जाएगी, जो मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र को संवेदनशील मानकर पुलिसकर्मी सजग और सतर्क रहें। दूसरे चरण के मतदान के लिए 4100 पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात किया गया है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा, सीकर एसडीएम सुभाष चंद्र, एसीएम सुशील कुमार सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी और वृत्त निरीक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446448

